अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक) होम /के बारे में/ इसरो केंद्र / सैक


Space Applications Centre (SAC)

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र,
जोधपुर टेकरा,अंबावाड़ी विस्तार पो. ऑ.
अहमदाबाद - 380015
निदेशक: Shri Somya S. Sarkar
ईमेल: director[at]sac[dot]isro[dot]gov[dot]in
अधिक जानकारी

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक)

अहमदाबाद में अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक) बहु-विषयक गतिविधियों वाले दो परिसरों में फैला हुआ है। केंद्र की मुख्य क्षमता राष्ट्रीय विकास और सामाजिक लाभ के लिए अंतरिक्षीय और हवाई उपकरणों/ नीतभारों के विकास और उनके अनुप्रयोगों में निहित है। ये अनुप्रयोग विविध क्षेत्रों में हैं और मुख्य रूप से देश की संचार, नौवहन और सुदूर संवेदन जरूरतों को पूरा करते हैं। इनके अलावा, केंद्र ने इसरो के वैज्ञानिक और ग्रहीय मिशन जैसे चंद्रयान-1, मंगल कक्षित्र मिशन, आदि में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इन्सैट) और भू तुल्यकाली उपग्रह (जीसैट) श्रृंखला के उपग्रहों के लिए इस केंद्र में विकसित संचार प्रेषानुकरों का उपयोग वीसैट, डीटीएच, इंटरनेट, प्रसारण, टेलीफोन आदि के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र द्वारा किया जाता है।

सैक में मुख्य इंजन और चरण परीक्षण सुविधा यह केंद्र उपग्रहों के लिए प्रकाशिकी और सूक्ष्मतरंग संवेदक, संकेत और प्रतिबिंब प्रसंस्करण सॉफ्टवेयर, जीआईएस सॉफ्टवेयर और इसरो के भू प्रेक्षण (ई.ओ.) कार्यक्रम के लिए कई अनुप्रयोगों को भी डिजाइन और विकसित करता है। ये अनुप्रयोग भूविज्ञान, कृषि, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, भौतिक समुद्र विज्ञान, जैविक समुद्र विज्ञान, वायुमंडल, हिमांकमंडल, जलमंडल आदि के विविध क्षेत्रों में हैं। सैक की सुविधाओं में अत्यधिक परिष्कृत नीतभार एकीकरण प्रयोगशालाएं, इलेक्ट्रॉनिक और यांत्रिक निर्माण सुविधाएं, पर्यावरण परीक्षण सुविधाएं,प्रणाली विश्वसनीयता / आश्वासन समूह, प्रतिबिंब प्रसंस्करण और विश्लेषण सुविधाएं, परियोजना प्रबंधन सहायता समूह और एक अच्छी तरह से भंडारित पुस्तकालय शामिल हैं। सैक का अनुसंधान और विकास के लिए उद्योग, शिक्षा जगत, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सक्रिय सहयोग है। केंद्र उपग्रह मौसम विज्ञान और संचार में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा केंद्र (सी.एस.एस.टी.पी.-ए.पी.) के तत्त्वावधान में एशिया प्रशांत क्षेत्र के छात्रों के लिए नौ माह का स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।

इसरो केंद्र और इकाइयां

सी.पी.एस.ई.

स्वायत्त निकाय

इसरो केंद्र और इकाइयां

सी.पी.एस.ई.

स्वायत्त निकाय