समानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) का उद्घाटन होम / परिचय/ इसरो केंद्र /एचएसएफसी


Human Space Flight Centre


समानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र
निदेशक: Shri Biju S R
अधिक जानकारी

डॉ. के. कस्तूरीरंगन, पूर्व अध्यक्ष, इसरो ने डॉ. के. शिवन, सचिव, अं.वि./अध्यक्ष, इसरो की उपस्थिति में, 30 जनवरी, 2019 बेंगलूरु में इसरो मुख्यालय परिसर में समानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान इसरो के अन्य केंद्रों के निदेशक, पूर्व अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान गगनयान के कर्मीदल मॉड्यूल के पूर्ण पैमाने के मॉडल का भी अनावरण किया गया।

एचएसएफसी गगनयान परियोजना के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा जिसमें आद्योपांत मिशन योजना, अंतरिक्ष में चालक दल के अस्तित्व के लिए अभियांत्रिकी प्रणाली का विकास, चालक दल के चयन और प्रशिक्षण और निरंतर समानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए गतिविधियों को आगे बढ़ाना शामिल है। एचएसएफसी समानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत गगनयान की पहली विकास उड़ान को लागू करने के लिए मौजूदा इसरो केंद्रों का समर्थन लेगा। डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर एचएसएफसी के संस्थापक निदेशक हैं।

परियोजना निदेशक, गगनयान : श्री आर. हटन

Human Space Flight Centre Human Space Flight Centre

इसरो केंद्र और इकाइयां

सी.पी.एस.ई.

स्वायत्त निकाय

इसरो केंद्र और इकाइयां

सी.पी.एस.ई.

स्वायत्त निकाय