पी.एस.एल.वी.-सी56/डीएस-एस.ए.आर. मिशन होम / गतिविधियाँ / भविष्य के मिशन / पी.एस.एल.वी.-सी56/डीएस-एस.ए.आर. मिशन
श्रीहरिकोटा के प्रथम प्रमोचन-पैड से 6 सह-यात्रियों के साथ डीएस-एस.ए.आर. उपग्रह ले जाने वाले पी.एस.एल.वी.-सी56 का प्रक्षेपण 30 जुलाई, 2023 को भा.मा.स. 06:30 बजे पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पी.एस.एल.वी.-सी56 को सी55 के समान इसके कोर-अलोन मोड में संरूपित किया गया है। यह 360 किलोग्राम वजनी उपग्रह डी.एस.-एस.ए.आर. को 5 डिग्री झुकाव और 535 किमी की ऊंचाई पर निकट-भूमध्यरेखीय कक्षा (एन.ई.ओ.) में प्रमोचित करेगा।
डी.एस.-एस.ए.आर.
डी.एस.-एस.ए.आर. उपग्रह डी.एस.टी.ए. (सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाला) और एस.टी. इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। एक बार तैनात और चालू होने के बाद, इसका उपयोग सिंगापुर सरकार के भीतर विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह प्रतिबिंबन आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। एस.टी. इंजीनियरिंग अपने वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए बहु-मॉडल और उच्च प्रतिक्रियाशीलता प्रतिबिंबन और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए इसका उपयोग करेगी।
डी.एस.-एस.ए.आर. इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आई.ए.आई.) द्वारा विकसित संश्लेषी एपर्चर रडार (एस.ए.आर.) नीतभार रखता है। यह डी.एस.-एस.ए.आर. को हर मौसम में दिन और रात की कवरेज प्रदान करने की अनुमति देता है, और पूर्ण ध्रुवणमापन पर 1 मीटर-विभेदन पर प्रतिबिंबन करने में सक्षम है ।
सह-यात्री हैं:
अधिक जानकारी