पी.एस.एल.वी.-सी56/डीएस-एस.ए.आर. मिशन होम / गतिविधियाँ / भविष्य के मिशन / पी.एस.एल.वी.-सी56/डीएस-एस.ए.आर. मिशन


पी.एस.एल.वी.-सी56/डी.एस.-एस.ए.आर. मिशन सफलतापूर्वक संपन्न पी.एस.एल.वी.-सी 56 वाहन ने सभी सात उपग्रहों को उनकी वांछित कक्षाओं में सटीक रूप से प्रक्षेपित किया

PSLV-C56/DS-SAR MISSION

श्रीहरिकोटा के प्रथम प्रमोचन-पैड से 6 सह-यात्रियों के साथ डीएस-एस.ए.आर. उपग्रह ले जाने वाले पी.एस.एल.वी.-सी56 का प्रक्षेपण 30 जुलाई, 2023 को भा.मा.स. 06:30 बजे पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पी.एस.एल.वी.-सी56 को सी55 के समान इसके कोर-अलोन मोड में संरूपित किया गया है। यह 360 किलोग्राम वजनी उपग्रह डी.एस.-एस.ए.आर. को 5 डिग्री झुकाव और 535 किमी की ऊंचाई पर निकट-भूमध्यरेखीय कक्षा (एन.ई.ओ.) में प्रमोचित करेगा।

डी.एस.-एस.ए.आर.

डी.एस.-एस.ए.आर. उपग्रह डी.एस.टी.ए. (सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाला) और एस.टी. इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। एक बार तैनात और चालू होने के बाद, इसका उपयोग सिंगापुर सरकार के भीतर विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह प्रतिबिंबन आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। एस.टी. इंजीनियरिंग अपने वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए बहु-मॉडल और उच्च प्रतिक्रियाशीलता प्रतिबिंबन और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए इसका उपयोग करेगी।

डी.एस.-एस.ए.आर. इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आई.ए.आई.) द्वारा विकसित संश्लेषी एपर्चर रडार (एस.ए.आर.) नीतभार रखता है। यह डी.एस.-एस.ए.आर. को हर मौसम में दिन और रात की कवरेज प्रदान करने की अनुमति देता है, और पूर्ण ध्रुवणमापन पर 1 मीटर-विभेदन पर प्रतिबिंबन करने में सक्षम है ।

 PSLV-C56/DS-SAR Mission

सह-यात्री हैं:

  1. वी.ई.एल.ओ.एक्स.-ए.एम., एक 23 किलोग्राम प्रौद्योगिकी प्रदर्शन सूक्ष्म-उपग्रह।
  2. आर्केड एटमॉस्फेरिक कपलिंग एंड डायनेमिक्स एक्सप्लोरर (आर्केड), एक प्रायोगिक उपग्रह
  3. ए.सी.ओ.ओ.बी.-II, एक 3यू नैनो उपग्रह जिसने एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक नीतभार के साथ उड़ान भरी
  4. नूस्पेस द्वारा नूलायन, एक उन्नत 3यू नैनो- उपग्रह है जो शहरी और दूरस्थ दोनों स्थानों में निर्बाध आई.ओ.टी. कनेक्टिविटी सक्षम करता है।
  5. गैलासिया-2, एक 3यू नैनो उपग्रह जो पृथ्वी की निचली कक्षा में परिक्रमा करेगा।
  6. ओ.आर.बी.-12 स्ट्रायडर, उपग्रह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत विकसित किया गया है

अधिक जानकारी

गैलरी
PSLV-C56/DS-SAR Mission
PSLV-C56/DS-SAR Mission
PSLV-C56/DS-SAR Mission
PSLV-C56/DS-SAR Mission
PSLV-C56/DS-SAR Mission
PSLV-C56/DS-SAR Mission
PSLV-C56/DS-SAR Mission
गैलरी में और देखें

अधिक जानकारी