आई.आर.एन.एस.एस.-1जी होम / गतिविधियाँ /  मिशन पूरा


आई.आर.एन.एस. अंतरिक्ष खंड को निरूपित करते सात उपग्रहों का सातवाँ उपग्रह आई.आर.एन.एस.एस.-1जी है। इसके पुरोगामी आई.आर.एन.एस.एस.-1ए, 1बी, 1सी, 1डी, 1ई तथा 1एफ को पी.एस.एल.वी.-सी22, पी.एस.एल.वी.-सी24, पी.एस.एल.वी.-सी26, पी.एस.एल.वी.-सी27, पी.एस.एल.वी.-सी31, एवं पी.एस.एल.वी.-सी32, द्वारा क्रमश: जुलाई 2013, अप्रैल 2014, अक्‍तूबर 2014, मार्च 2015, जनवरी 2016 एवं मार्च 2016 में प्रमोचित किया गया था। अन्‍य सभी आई.आर.एन.एस.एस. उपग्रहों के समान ही आई.आर.एन.एस.एस.-1जी का भी उत्‍थापन भार 1425 कि.ग्रा. है। आई.आर.एन.एस.एस.-1जी का संरूपण भी आई.आर.एन.एस.एस.-1ए, 1बी, 1सी, 1डी, 1ई एवं 1एफ जैसा ही है।

नीतभार: अपने अन्‍य आई.आर.एन.एस.एस. पुरोगामी के समान, दो प्रकार के नीतभारों का वहन करता है- नौवहन नीतभार तथा रेंजिंग (परासन) नीतभार। आई.आर.एन.एस.एस.-1जी का नौवहन नीतभार प्रयोक्‍ताओं को नौवहन सेवा संकेत संप्रेषित करेगा। यह नीतभार एल5-बैण्‍ड  तथा एस-बैण्‍ड में प्रचालन करेंगे। अत्‍यंत परिशुद्ध रुबीडियम परमाणु घड़ी इस उपग्रह के नौवहन नीतभार का हिस्‍सा है। आई.आर.एन.एस.एस.-1जी के रेंजिंग (परासन) नीतभार में सी-बैण्‍ड प्रेषानुकर है, जो उपग्रह की सही रेंज का निर्धारित करने में सहायक है।

More Details

आई.आर.एन.एस.एस.-1जी को पी.एस.एल.वी.-सी33 द्वारा उप भू तुल्‍यकाली अंतरण कक्षा उप जी.टी.ओ. में April 28, 2016 को 12:50 बजे भा.मा.स. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एस.डी.एस.सी. शार, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।

यह पीएसएलवी का लगातार तीसवां सफल मिशन है | पीएसएलवी बार-बार इसकी विश्वसनीयता और बहुमुखी प्रतिभा को साबित करता है।

प्रमोचन भार / Launch Mass: 1425 कि.ग्रा.
प्रमोचक राकेट / Launch Vehicle: पी.एस.एल.वी.-सी33/आई.आर.एन.एस.एस.-1जी
उपग्रह का प्रकार / Type of Satellite: नौवहन
निर्माता / Manufacturer: इसरो
स्‍वामी / Owner: इसरो
अनुप्रयोग / Application: नौवहन
कक्षा का प्रकार / Orbit Type: जी.ई.ओ.

More Details