पी.एस.एल.वी.-सी32/आई.आर.एन.एस.एस.-1एफ होम / गतिविधियाँ / पूर्ण मिशन
ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचक राकेट ने अपनी चौंतीसवीं उड़ान (पी.एस.एल.वी.-सी32) में भारतीय प्रादेशिक नौवहन उपग्रह प्रणाली (आई.आर.एन.एस.एस.) के छठे उपग्रह आई.आर.एन.एस.एस.-1एफ को प्रमोचित किया। प्रमोचन द्वितीय प्रमोचन पैड सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एस.डी.एस.सी.) शार, श्रीहरिकोटा से किया गया। यह पी.एस.एल.वी. का लगातार तैतीसवीं सफल मिशन था और अपने ‘एक्स.एल.’ संरूपण में बारहवाँ। पिछले ग्यारह थे - पी.एस.एल.वी.-सी11/ चंद्रयान-1, पी.एस.एल.वी.-सी17/ जीसैट-12, पी.एस.एल.वी.-सी19/ रिसैट-1, पी.एस.एल.वी.-सी22/ आई.आर.एन.एस.एस.-1ए, पी.एस.एल.वी.-सी25 /मंगल कक्षित्रयान, पी.एस.एल.वी.-सी24/ आई.आर.एन.एस.एस.-1बी, पी.एस.एल.वी.-सी26/ आई.आर.एन.एस.एस.-1सी, पी.एस.एल.वी.-सी27/ आई.आर.एन.एस.एस.-1डी, पी.एस.एल.वी.-सी28/ डी.एम.सी.3, पी.एस.एल.वी.-सी30/ एस्ट्रोसैट एवं पी.एस.एल.वी.-सी31/आई.आर.एन.एस.एस.-1ई मिशन।
More Details