अक्टूबर 28, 2026
जीएसएलवी-एफ18/एनवीएस-03 मिशन
जीएसएलवी-एफ18 भारत के भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रमोचन यान (जीएसएलवी) की 20वीं उड़ान है।
जीएसएलवी-एफ18 यान, एनवीएस-03 उपग्रह को भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा में स्थापित करेगा। इसका प्रमोचन सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (एसडीएससी, शार) के द्वितीय प्रमोचन पैड (एसएलपी) से किए जाने की योजना है।
एनवीएस-03, आईआरएनएसएस शृंखला की नौवहन सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए परिकल्पित अगली पीढ़ी की नौवहन उपग्रह प्रणाली का तीसरा उपग्रह है। इस उपग्रह में अभिप्राप्त परमाणु घड़ियों के साथ-साथ स्वदेशी परमाणु घड़ी भी लगाई गई है। इसमें मौजूदा एल5/एस संकेतों के अतिरिक्त एल1 संकेत भी शामिल है, जिसकी कवरेज भारत के भूभाग तथा भारत की भू-राजनीतिक सीमा के चारों ओर 1500 किमी तक विस्तृत क्षेत्र में होगी।
प्रमोचन पैड पर जीएसएलवी-एफ18
अधिक जानकारी