Nov 05, 2013
पीएसएलवी-सी 25
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी की पचीसवीँ उड़ान पीएसएलवी-सी 25 में पहले लॉन्च पैड से मंगल कक्षित्र मिशन अंतरिक्षयान को प्रमोचित किया गया।
चुनौतीपूर्ण पीएसएलवी-सी 25 मिशन से मंगल कक्षित्र मिशन अंतरिक्षयान को पृथ्वी की अत्यधिक अण्डाकार कक्षा में उपभू 250 किलोमीटर(पृथ्वी के सबसे नजदीक बिंदु) और अपभू 23,500 किमी (पृथ्वी से दूरस्थ बिंदु) में भूमध्य रेखा में 19.2 डिग्री आनति के साथ प्रमोचन के लिए अनुकूलित किया गया था ।
सरसरी नजर में पीएसएलवी सी-25 के चरण | |||||
---|---|---|---|---|---|
चरण-1 |
पीएसओएम -एक्सएल |
चरण-2 | चरण-3 | चरण-4 | |
नोदक | ठोस (HTPB Based) |
ठोस (HTPB Based) |
द्रव (UH25 + N2O4) |
ठोस (HTPB Based) |
द्रव (MMH + MON-3) |
नोदक भार (टन)) | 138 | 12.2 | 42 | 7.6 | 2.5 |
शीर्ष प्रणोद (केएन) |
4800 | 718 | 799 | 247 | 7.3 X 2 |
ज्वलन अवधी (सें) | 103 | 50 | 148 | 112 | 525 |
व्यास (मी) | 2.8 | 1 | 2.8 | 2.0 | 2.8 |
लंबाई (मी) | 20 | 12 | 12.8 | 3.6 | 2.7 |