मिशन उद्देश्यं
मंगल ग्रह अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतरग्रहीय अभियानों के अभिकल्पन, नियोजन, प्रबंधन तथा प्रचालन के लिए अपेक्षित प्रौद्योगिकियों को विकसित करना है। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य निम्नवत हैं:-
(क) तकनीकी उद्देश्य:-
- ऐसा मंगल कक्षित्र का अभिकल्पन व निर्माण करना जो पृथ्वी-बद्ध युक्तिसंचालनों (मैनुवर), 300 दिनों की यात्रा, मंगल कक्षा में प्रवेश/प्रग्रहण तथा मंगल परिक्रमा चरणों को सहने व संपन्न करने में सक्षम हो।
- गहन अंतरिक्ष संचार, दिशानिर्देश, मिशान नियोजन व प्रबंधन
(ख) वैज्ञानिक उद्देश्य:-
मंगल ग्रह के सतही लक्षणों, रूपाकृति, खनिजिकी व वायुमंडल का स्वदेशी वैज्ञानिक उपकरणों द्वारा अन्वेषण।