पी.एस.एल.वी.- सी46 मिशन
भारत के पी.एस.एल.वी.- सी46 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एस.डी.एस.सी.) शार, श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक रिसैट-2बी उपग्रह का प्रमोचन किया। पी.एस.एल.वी.- सी46 ने एस.डी.एस.सी. शार, श्रीहरिकोटा के प्रथम प्रमोचन पैड से 22 मई, 2019 को 05:30 बजे (भा.मा.स.) पर उड़ान भरी। पी.एस.एल.वी.- सी46, एस.डी.एस.सी. शार, श्रीहरिकोटा से 72वां प्रमोचक राकेट मिशन था। इस मिशन में, पी.एस.एल.वी. का ‘क्रोड-मात्र’ संरूपन भेजा गया था (ठोस स्टैप-ऑन मोटरों के उपयोग के बगैर)। उत्थापन के पश्चात, लगभग 15 मिनट एवं 30 सेकेंड पर रिसैट-2बी को भूमध्यरेखा से 37 डिग्री की आनति पर 555 कि.मी. की कक्षा में अंत:क्षेपित किया गया था। 615 कि.ग्रा. के उत्थापन भार वाला रिसैट-2बी रडार प्रतिबिंबन भू–प्रेक्षण उपग्रह है। इस उपग्रह का लक्ष्य कृषि, वानिकी एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करना है।
|
|