पीएसएलवी-सी20/सरल
भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचक राकेट ने अपनी तेईसवीं उडान (पीएसएलवी-सी20) में कनाडा, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क तथा यूनाइटेड किंगडम के 6 व्यावसायिक उपग्रहों के अलावा भारत-फ्रांस उपग्रह सरल को भूमध्यलरेखा पर 98.23 डिग्री नति युक्त 785 कि.मी. ध्रुवीय सूर्य तुल्यकाली कक्षा में प्रमोचित किया। पीएसएलवी-सी20, फरवरी 25, 2013 को सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र (एसडीएससी-शार), श्रीहरिकोटा के प्रथम प्रमोचन पैड से प्रमोचित किया गया ।
उत्थापन के समय 407 कि.ग्रा. भारी सरल, पीएसएलवी द्वारा प्रमोचित 56वां उपग्रह है। 6 अन्य विदेशी उपग्रहों का उत्थापन के समय कुल भार 259.5 कि,ग्रा. था। पीएसएलवी-सी21, ठोस स्ट्रैकप-ऑन मोटरों के बिना, केवल क्रोड संरूपण में पीएसएलवी की नवीं उड़ान है ।
पीएसएलवी-सी20 चरणों की एक झलक |
||||
---|---|---|---|---|
|
चरण-1 |
चरण-2 |
चरण-3 |
चरण-4 |
विवरण |
पीएस1 |
पीएस 2 |
पीएस3 |
पीएस4 |
नोदक |
ठोस (एचटीपीबी आधारित) |
द्रव (यूएच25+N204) |
ठोस(एचटीपीबी आधारित) |
द्रव (एमएमएच +एमओएन-3) |
द्रव्यमान (टन) |
138.0 |
41.0 |
7.6 |
2.5 |
अधिकतम प्रणोद (के एन) |
4787 |
804 |
242 |
7.3 X 2 |
ज्वलन काल (सेकेंड) |
102 |
148 |
110 |
526 |
चरण व्यास (मी) |
2.8 |
2.8 |
2.0 |
2.8 |
चरण लम्बाई(मीटर) |
20 |
12.8 |
3.6 |
2.6 |
Control |
अक्षनमन व पश्चवर्तन हेतु एसआईटीवीसी तथा लोट नियंत्रण के लिए प्रणोदक अभिक्रिया नियंत्रण
|
अक्षनमन व पश्चवर्तन हेतु इंजन गिंबल तथा लोट नियंत्रण के लिए तप्त गैस अभिक्रिया नियंत्रण |
अक्षनमन व पश्चवर्तन हेतु लचीले नोज़ल तथा लोट नियंत्रण के लिए पीएस4 अभिक्रिया नियंत्रण तंत्र (आरसीएस) |
अक्षनमन व पश्चवर्तन हेतु इंजन गिंबल तथा निःशक्त चरण नियंत्रण के लिए अभिक्रिया नियंत्रण तंत्र (आरसीएस)
|