आरएलवी-टीडी
पुन:उपयोगी प्रमोचक राकेट-प्रौद्योगिकी प्रदर्शक (आर.एल.वी.-टी.डी.) अंतरिक्ष में कम लागत पर पहुँच में सहायता हेतु पूर्ण रूप से पुन:उपयोगी प्रमोचक राकेट के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों में विकसित करने की ओर इसरो के प्रयासों में से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण प्रौद्योगिकीय प्रयास है। आर.एल.वी.-टी.डी. का संरूपण एक अंतरिक्षयान के समान है तथा इसमें प्रमोचक राकेट तथा अंतरिक्षयान दोनों की ही जटिलताएं शामिल हैं। द्रुतगामी आर.एल.वी.-टी.डी. को विभिन्न प्रौद्योगिकीयों जैसे, अतिध्वनिक उडा़न, स्वायत्त लैंडिंग तथा उर्जायुक्त समुद्री यात्रा उडा़न के मूल्यांकन के लिए उडा़न परीक्षण स्थल के तौर पर कार्य करने के लिए संरूपणित किया गया है। भविष्य में इस राकेट को भारत के पुन:उपयोगी दो चरण वाले कक्षीय प्रमोचक राकेट के प्रथम चरण के रूप में विकसित किया जाएगा।
आर.एल.वी.-टी.डी. में ढाँचा (body), एक नासिका टोप, डबल डेल्टा पंख तथा द्वि उर्ध्वाधर पुच्छ शामिल है। इसमें संतुलित रूप से प्रतिस्थापित सक्रिय नियंत्रण सतह भी शामिल है जिसे एलिवोन और रूडर कहा जाता है। इस प्रौद्योगिकी प्रदर्शक को निम्न ज्वलन दर के लिए परंपरागत ठोस अभिवर्धक (459) द्वारा डिजाइन किया गया है तथा मैच सं:5 में अभिवर्धन किया गया। आर.एल.डी.-टी.वी. के विकास हेतु विशेष मिश्रधातु, संयुक्त पदार्थ तथा रोधन जैसी विशेष सामग्रियों का चयन तथा इसके अंगों के क्राफ्टिंग बहुत जटिल है तथा इसके लिए अति कुशल मानवशक्ति की आवश्यकता है। इस राकेट के निर्माण हेतु कई उच्च प्रौद्योगिकी तंत्र तथा जांच उपकरण का प्रयोग किया गया है।
आर.एल.वी-टी.डी. के उद्देश्य:
- पंखयुक्त वस्तु का अतिध्वनिक ऐरो ऊष्मागतिक चित्रीकरण
- स्वायत्त नौवहन, मार्गदर्शन तथा नियंत्रण (एन.जी.सी.) योजनाओं का मूल्यांकन
- समेकित उडा़न प्रबंधन
- तापीय सुरक्षा प्रणाली मूल्यांकन
उपलब्धियां
आर.एल.वी.-टी.डी. की एस.डी.एस.सी., शार, श्रीहरिकोटा से स्वायत्त नौवहन, मार्गदर्शन एवं नियंत्रण, पुन:उपयोगी तापीय सुरक्षा प्रणाली तथा पुन:प्रवेश मिशन प्रबंधन जैसी क्रांतिक सुरक्षा प्रणाली तथा पुन: प्रवेश मिशन प्रबंधन जैसी कांतिक प्रौद्योगिकियों को वैधीकृत करते हुए 23 मई, 2016 को सफलतापूर्वक उडा़न जांच की गई।
मिशन मापदंड |
लक्षित |
प्राप्त |
चोटी तुंगता (कि.मी.) |
65 ± 6 |
64.8 |
चोटी मैच सं. |
4.8 ± 0.6 |
4.78 |
पुन:प्रवेश मैच सं. |
3.95 ± 0.8 |
3.9 |
स्पैलेश डाउन प्वांइट (कि.मी.) |
425 ± 100 |
412 |

राकेट संरूपण

मिशन प्रोफाइन
आर.एल.वी.-टी.डी. मिशन का अनुवर्तन