2014 के लिए शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को नई दिल्ली में आज, मई 18, 2017 को आयोजित समारोह में, प्रस्तुत किया गया था।
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट (आईजीएमटी) के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की उपस्थिति में, पूर्व प्रधान मंत्री और आईजीएमटी न्यासी, डॉ मनमोहन सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया, और इसरो की ओर से श्री ए.एस. किरण कुमार, अध्यक्ष, इसरो ने ग्रहण किया गया।