इन्सैट-3डी
इन्सैट-3डी उन्नत मौसम उपग्रह है जिसे उन्नत बिंबन तंत्र तथा वायुमंडलीय साउन्डर के साथ संरूपित किया गया है। इन्सैट-3डी को संवर्धित मौसमविज्ञान प्रेक्षणों, भूमि व सागर सतहों के मानीटरन, मौसम के पूर्वानुमान व आपदा चेतावनी हेतु तापमान व नमी से संबंधित वायुमंडल के लंबवत प्रोफाइल तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसमें निम्न चार नीतभार लगे हुए हैं :-
- 6 चैनल बहुस्पैक्ट्रमी प्रतिबिंबित्र (इमेजर)
- 19 चैनल साउन्डर
- आकड़ा प्रसारण प्रेषानुकर (डीआरटी)
- खोज एवं बचाव प्रेषानुकर
इन्सैट-3डी के नीतभार विभिन्न मौसमविज्ञान तथा बचाव सेवाओं में लिए निरंतरता बनाए रखने के अलावा इसके लिए क्षमता का संवर्धन करेंगे। संवर्धित करेंगे।
मिशन |
मौसमविज्ञान तथा खोज एवं बचाव |
उत्थापन दृव्यमान |
2060 कि.ग्रा. |
शक्ति |
1164 वाट शक्ति पैदा करने में सक्षम दो सौर पैनल तथा 18 एम्पियर घंटे निकल-कैडमियम बैटरी |
भौतिक आकार |
2.4मी x 1.6मी x 1.5मी |
नोदन |
440 न्यूटन तरल अपोजी मोटर (लैम) तथा बारह 22 न्यूटन प्रणोदक, जिनमें ईंधन के रूप में मोनो मिथाइल हाइड्राजीन (एमएमएच)तथा ऑक्सीकारक के रूप में नाइट्रोजन के मिश्रित ऑक्साइड का प्रयोग किया गया। |
स्थिरीकरण |
सूर्य संवेदक, तारा संवेदक, जायरोस्कोप, संवेग तथा प्रतिक्रिया चक्र, चुम्बकीय आधूर्णित्र तथा प्रणोदों (थ्रस्टरों) के प्रयोग द्वारा कक्षा में त्रि-अक्षीय स्थिरीकरण |
एन्टेना |
0.9मी तथा1.0मी m मुख्य भाग (बॉडी) पर लगे एन्टेना |
प्रमोचन तिथि |
जुलाई 26, 2013 |
प्रमोचन स्थल |
कोरू, फ्रेंच गुयाना |
प्रमोचन वाहन |
एरियन-5 वीए-214 |
कक्षा |
भू-स्थिर , 82 डिग्री पू. देशांतर |
मिशन जीवनकाल |
7 वर्ष |