भारत एवं फ्रांस ने संयुक्तम रूप से दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष में सहयोग के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्यन में दो डाक टिकटों के सेट को जारी किया
डाक विभाग, भारत तथा ला पोस्ट, फ्रांस ने भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष में सहयोग के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संयुक्त डाक टिकट जारी किए। ये डाक टिकट भारत के प्रधानमंत्री तथा फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए। इन डाक टिकटों में "आर्गोस एवं आल्टिका वाले उपग्रह" (सरल) तथा मेघा-ट्रापिक्स उपग्रह के चित्र हैं। ये दोनों उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तथा फ्रांस के सेन्टर नैशनल डी' एच्यूड्स स्पेस (सी.एन.ई.एस.) द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किए गए थे।
मेघाट्रापिक्स एवं सरल उपग्रह क्रमश: 2011 में भारत के पी.एस.एल.वी.-सी18 तथा 2013 में पी.एस.एल.वी.-सी20 द्वारा प्रमोचित किए गए थे। इन उपग्रहों द्वारा प्रदान किए गए आंकड़े इसरो एवं सी.एन.ई.एस. द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं और साथ ही अन्य देशों के साथ भी साझा किए जा रहे हैं। भारत एवं फ्रांस की साझेदारी वर्ष 1964 में तब प्रारंभ हुई जब दोनों देशों ने अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग पर प्रोटोकॉल करार तय किया। तब से दोनों देश बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग की प्रगति के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री ने डाक टिकट जारी करने के अगले दिन (11.04.2015) सी.एन.ई.एस. अंतरिक्ष केंद्र, टौलोस का दौरा किया।
डाक विभाग से प्रेस विज्ञप्ति हेतु लिंक
भारत की डाक टिकट - सरल भारत की डाक टिकट - मेघाट्रापिक्स
फ्रांस की डाक टिकट - सरल फ्रांस की डाक टिकट - मेघाट्रापिक्स
डाक टिकट विमोचन समारोह की तस्वीर