पी.एस.एल.वी-सी27/आई.आर.एन.एस.एस.-1डी मिशन
आई.आर.एन.एस.एस. समूह के चौथे उपग्रह आई.आर.एन.एस.एस.-1डी को पी.एस.एल.वी.-सी27 द्वारा प्रमोचित किया जाएगा। यह उपग्रह, इस क्षेत्र में नौवहन सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रमोचन के लिए निर्धारित आई.आर.एन.एस.एस. उपग्रह समूह के सात उपग्रहों में से एक है। इस उपग्रह को भूतुल्यकाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
उपग्रह
यह उपग्रह भारत की उपग्रह आधारित नौवहन प्रणाली संवर्धन में सहायक होगा जो फिलहाल विकासाधीन है। इस प्रकार विकसित नौवहन प्रणाली दक्षिण एशिया की ओर लक्षित प्रादेशिक प्रणाली होगी। यह उपग्रह नौवहन, अनुवर्तन तथा मानचित्रण सेवाएं प्रदान करेगा।