अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अं.वि. तथा भूटान के मंत्री ने की एस.डी.एस.सी-शार में बैठक होम अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अं.वि. तथा भूटान के मंत्री ने की एस.डी.एस.सी-शार में बैठक

30 नवंबर, 2022

पी.एस.एल.वी.-सी. 54/ई.ओ.एस.-06 मिशन में भारत-भूटान सैट (आइ.एन.एस.-2बी.) का प्रमोचन देखने के लिए इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (एस.डी.एस.सी-शार) में अपने दौरे के दौरान दिनांक 25 नवंबर, 2022 को श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो/सचिव अं.वि. के साथ बैठक की। इस बैठक में इसरो केंद्रों के निदेशक, भारत में भूटान के राजदूत तथा भूटान प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भारत-भूटान सैट के साकारीकरण और इसरो द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के अतिरिक्त सुदूर संवेदन और दक्षिण एशिया उपग्रह उपयोग में भारत-भूटान अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा की गई। भूटान पक्ष ने विशेष रूप से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों में क्षमता निर्माण में भूटान अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास में इसरो के साथ कार्यरत रहने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की।

Chairman ISRO and Bhutan Minister
Chairman ISRO and Bhutan Minister
Chairman ISRO and Bhutan Minister