आई.एफ.एस. अधिकारी प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय दौरा होम /आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय दौरा

अप्रैल 12, 2023

10 अप्रैल, 2023 को 2022 बैच के 39 आई.एफ.एस.अधिकारी प्रशिक्षुओं के एक बैच ने 2 भूटानी राजनयिकों सहित सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस (एस.एस.आई.एफ.एस.), दिल्ली में अपने प्रशिक्षण के भाग के रूप में इसरोमुख्यालय, बेंगलूरु का दौरा किया। श्रीमती संध्या वी. शर्मा, अतिरिक्त सचिव, अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। इसरो/अं.वि.के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, इसरोके अंतरराष्ट्रीय सहयोग, राष्ट्रीय शासन के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों, अंतरिक्ष पर संयुक्त राष्ट्र संधियों, यू.ए.सी.ओ.पी.यू.ओ.एस.गतिविधियों पर प्रस्तुतियाँ दीं और एनसिलऔर इन-स्पेसगतिविधियों पर संक्षिप्त जानकारी दी। अधिकारी प्रशिक्षुओं ने इसरो दूरमिति अनुवर्तन एवं आदेश संचारजाल (इस्ट्रैक) में तकनीकी सुविधाओं का दौरा किया, जिसमें अंतरिक्ष स्थैतिक जागरुकता पर सुविधाएं भी शामिल थीं।

One-day visit of IFS Officer Trainees
One-day visit of IFS Officer Trainees
One-day visit of IFS Officer Trainees