प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कॉन्क्लेव – प्रेस विज्ञप्ति Home/ Media/Resources/प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कॉन्क्लेव – प्रेस विज्ञप्ति
अंतरिक्ष सुधार अधिदेश, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनसिल) इसरो द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को वाणिज्यिक उपयोग के लिए भारतीय उद्योग में हस्तांतरित करना है। पिछले दो वर्षों में एनसिल ने वाणिज्यिकरण के लिए 78 प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण किया है। इसे और अधिक बढ़ाने के लिए इसरो मुख्यालय, बेंगलूरु में दिनांक 27 जून, 2022 को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीस उद्योगों ने भाग लिया तथा उद्योग एवं एनसिल के बीच 11 (टी.ओ.टी.) प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करार साझा किए गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री एस. सोमनाथ, सचिव, अं.वि. ने किया तथा प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में, श्री डी. राधाकृष्णन, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनसिल; श्री एम. शंकरन, निदेशक, यू.आर.एस.सी.; श्रीमती संध्या वेणुगोपाल शर्मा, अपर सचिव, अं.वि. तथा अं.वि. एवं इसरो से अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
अध्यक्ष, इसरो ने दोहराया कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण उद्योग को कुछ समय के पश्चात इसरो द्वारा विकसित उच्च कोटि की प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करने के लिए सक्षम बनाएगी तथा अधिक उन्नत अनुप्रयोगों के लिए उद्योग को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने अपना विश्वास व्यक्त किया कि बदलाव का वह दिन दूर नहीं, जब इसरो के मिशनों के लिए उद्योग द्वारा विकसित की गई क्रांतिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के क्षेत्र में प्रौद्योगिकियों की क्षमता पर बल दिया। उन्होंने प्रचालनात्मक प्रणालियों के उत्पादन में इसरो की कुछ भावी रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला। इसरो की प्रौद्योगिकियों को पूर्ण सक्रिय रूप से उद्योग में लाने हेतु एनसिल की भूमिका की सराहना की गई।
इसरो के विभिन्न केंद्रों ने, जो निकट भविष्य में हस्तांतरण के लिए तत्पर हैं, संभावित प्रौद्योगिकियों की प्रस्तुति दी। प्रतिपुष्टि सत्र के दौरान, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनसिल ने प्रतिभागियों के प्रश्नों पर स्पष्टीकरण दिया। उद्योग ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रक्रिया के दौरान, साथ देने के लिए इसरो के प्रयासों की सराहना की।