निदेशक, जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला, नासा की अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अं.वि. से मुलाकात होम / निदेशक जेपीएल का इसरो मुख्यालय दौरा

16 नवंबर , 2023

JPL Director visit webnews

डॉ. लौरी लेशिन, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (एनएएसए) के जेट प्रणोदन प्रयोगशाला (जेपीएल) की निदेशक, ने 15 नवंबर, 2023 को इसरो मुख्यालय का दौरा किया और श्री सोमनाथ एस, अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) / सचिव, अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) से मुलाकात की। डॉ. लौरी लेशिन ने नासा-इसरो संश्लेषी द्वारक रडार (एनआईएसएआर) के निर्माण में इसरो के यूआर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी) में एकल टीम के रूप में कार्य करने वाले जेपीएल और इसरो के अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की। तकनीकी क्षेत्रों में पेशेवर आदान-प्रदान और अंतरिक्ष की खोज सहित भविष्य के सहयोग के लिए निसार की तैयारी और संभावित अवसरों पर भी चर्चा की गई।