इसरो तथा भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान(आई.आई.ए.) के बीच ज्ञापन समझौता होम / प्रेस विज्ञप्ति / इसरो तथा भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान(आई.आई.ए.) के बीच ज्ञापन समझौता
अंतरिक्ष स्थितिपरक जागरूकता (एस.एस.ए.) एवं खगोल भौतिकी क्षेत्र में सहयोग के लिए श्री आर. उमामहेश्वरन, वैज्ञानिक सचिव, इसरो तथा डॉ. अन्नापूर्णी सुब्रमणियम, निदेशक आई.आई.ए. ने 2 जनवरी 2020 को इसरो मुख्यालय में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तथा भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आई.आई.ए.) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारतीय शिक्षण संस्थानों के प्रयासों का उपयोग करने के लिए इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर इसरो की पहल का एक भाग है। अंतरिक्ष पिंड अनुवर्तन, अंतरिक्ष मौसम से संबंधित अध्ययनों, उल्का पिंडों तथा अन्य पृथ्वी के समीप पिण्डों (एन.ई.ओ.) के लिए नेत्रा के तहत प्रकाशीय दूरदर्शी सुविधाओं को स्थापित करने के लिए यह समझौता ज्ञापन इसरो तथा आई.आई.ए. के बीच भावी सहयोग के लिए रास्ता तैयार करेगा। इसरो तथा आई.आई.ए. के बीच सहयोग से खगोल भौतिकी और खगोलशास्त्र के अनेक क्षेत्रों में उन्नति में सहायता मिलेगी।