स्वतंत्रता दिवस समारोह - 15.08.2021 होम /आज़ादी का अमृत महोत्सव
अंतरिक्ष विभाग/इसरो मु. के साथ-साथ पूरे देश में इसरो के केंद्रों/यूनिटों के सभी भवन/परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए। अं.वि./इसरो मु. तथा इसरो के केंद्रों/यूनिटों एवं स्वायत्त निकायों में पूरे उत्साह के साथ दिनांक 15.08.2021 को स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ एक वर्ष तक चलने वाला समारोह प्रारंभ हुआ।
डॉ. कै. शिवन, सचिव, अं.वि./ अध्यक्ष, इसरो द्वारा अं.वि./इसरो मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज के ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आरंभ हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ. शिवन ने इसरो समुदाय को संबोधित भी किया।
इस पावन अवसर पर अं.वि./इसरो मु. के कर्मचारियों ने विशेष रूप से रचित देशभक्ति गीत गाये। जिसके पश्चात् डॉ. शिवन, सचिव, अं.वि./ अध्यक्ष, इसरो ने पौधारोपण किया।.
अं.वि./इसरो के केंद्रों/यूनिटों के निदेशकों/प्रधानों ने भी अपने-अपने परिसरों में ध्वजारोहण के साथ अभूतपूर्व रूप से 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम से संबंधित फोटो संलग्न हैं।