भारत-भूटानसैट भू-केंद्र का उद्घाटन होम/भारत-भूटानसैट भू-केंद्र
मार्च 13, 2023
आज, थिम्पू में भारत-भूटानसैट के भू-केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह भू-केंद्र भूटान को भारत-भूटानसैट से डेटा प्राप्त करने में सक्षम करेगा, जो उसके क्षेत्र से संबंधित है, सीधे उपग्रह से और वास्तविक समय में प्रसंस्कृत करता है।
श्री सोमनाथ एस, अध्यक्ष इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग ने ल्योनपो टांडी दोरजी, विदेश मंत्री, ल्योनपो कर्मा डोनेन वांगडी, उद्योग, वाणिज्य और रोजगार मंत्री, रॉयल गर्वमेंट ऑफ भूटान और भूटान में भारतीय राजदूत श्री सुधाकर देलेला के साथ इसका उद्घाटन किया। भारत-भूटानसैट के साकारीकरण, भू-केंद्र की स्थापना और प्रशिक्षण में शामिल रहे इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के निदेशक और इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।