गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन
होम / गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

13 फरवरी, 2026

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने 12 फरवरी 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी के गिफ्ट हाउस में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय का उद्घाटन इसरो, गिफ्ट सिटी और एनसिल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन
 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री एम मोहन, सीएमडी, एनसिल और निदेशक,द्रव नोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी)/इसरो द्वारा श्री नीलेश एम देसाई, निदेशक, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र,इसरोकी उपस्थिति में,गुजरात कार्यालय के औपचारिक उद्घाटन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में आईएफएससीए के कार्यकारी निदेशक श्री प्रवीण त्रिवेदी, गिफ्ट सिटी के मुख्य व्यापार संचालन अधिकारी श्री अविचल खेरा और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन
 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

एनसिल को प्रमोचन सेवाओं, उपग्रह सेवाओं और भू-खंड में इसरो द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों के वाणिज्यीकरण और भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने का दायित्व सौंपा गया है। एनसिल का गुजरात कार्यालय प्रमोचन एवं उपग्रह सेवाओं और मिशन संबंधी सहायता गतिविधियों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ सहयोग को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस शुभ अवसर पर एनसिल ने नए कार्यालय परिसर से मेसर्स गैलेक्सआई के साथ उनके उपग्रह डेटा और मूल्यवर्धित समाधानों के पुनर्विक्रय के लिए अपना प्रथम वाणिज्यिक समझौता भी किया।

 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन
 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

नए कार्यालय का उद्घाटन देश में अंतरिक्ष परितंत्र के विकास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।