इसरो में ठोस मोटर उन्नयन हेतु संवर्धित सुविधा का उद्घाटन होम /ठोस मोटर उन्नयन हेतु सुविधा

जुलाई 12, 2023

आज, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एस.डी.एस.सी.-शार) में, ठोस मोटर निर्माण के उन्नयन हेतु संवर्धित सुविधा आवश्यकता के समूह का श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग द्वारा उद्धाटन किया गया। श्री ए. राजराजन, निदेशक, एस.डी.एस.सी.-शार तथा अन्य इसरो केंद्र/यूनिटों के निदेशक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

एस.डी.एस.सी.-शार पी.एस.एल.वी., जी.एस.एल.वी., एल.वी.एम. तथा एस.एस.एल.वी. सहित इसरो के प्रमाणित प्रमोचन रॉकेट हेतु ठोस मोटर/ खंड के विकास के लिए उत्तरदायी है। इसका उद्देश्य अपनी क्षमता में दुगुना सुधार हासिल करने के लिए बोल्स्टर ठोस नोदक प्रसंस्करण क्षमता की 29 प्राथमिक एवं 16 अनुषंगी सुविधाओं की स्थापना है। इस पहल के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए, आज के उद्घाटन ने ठोस नोदक मिश्रण, ढलाई, मशीनिंग, के साथ-साथ ढलाई खंड के विध्वंसरहित परीक्षण के लिए समर्पित पाँच प्रमुख सुविधाओं का अनावरण किया है।

   Facilities for Solid Motor Advancement
Facilities for Solid Motor Advancement
   Facilities for Solid Motor Advancement
   Facilities for Solid Motor Advancement
   Facilities for Solid Motor Advancement
   Facilities for Solid Motor Advancement