गगनयान कार्यक्रम के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली की योग्यता पूर्ण होम /गगनयान कार्यक्रम के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली की योग्यता पूर्ण


मई 12, 2023

आज, श्रृंखलाबद्ध परीक्षणों में गगनयान कार्यक्रम के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली को अर्हता प्राप्त करने के लिए अंतिम परीक्षण पूरा किया गया। यह परीक्षण 602.94 सेकेंड की अवधि के लिए आयोजित किया गया था और सभी पैरामीटर अपेक्षानुसार थे। इस परीक्षण के साथ, कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली 3429 सेकंड की संचयी अवधि के लिए नॉमिनल और ऑफ-नॉमिनल स्थितियों के तहत 14 परीक्षणों से गुज़री है। 100 एन थ्रस्टर और 12 संबंधित प्रवाह नियंत्रण घटकों से युक्त यह प्रणाली, पुन: प्रवेश के दौरान कर्मीदल मॉड्यूल को तीन-अक्ष नियंत्रण, अर्थात 170 किमी की ऊंचाई से 7 किमी तक पैराशूट-आधारित तैनाती तक मंदी प्रणाली, प्रदान करेगी। इस कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली को इसरो के द्रव नोदन प्रणाली केंद्र में डिजाइन और विकसित किया गया था और परीक्षण इसरो नोदन कॉम्प्लेक्स (आई.पी.आर.सी.), महेंद्रगिरि स्थित परीक्षण सुविधा में किए गए थे।

Crew Module Propulsion System-System Demonstration Model

कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली-प्रणाली प्रदर्शन मॉडल