नागरिक चार्टर होम / हमारे बारे में / नागरिक चार्टर


  हमारी दूरदर्शिता

अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और ग्रहों की खोज करते हुए, राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का दोहन।

  हमारे उपभोक्ताा

  • केंद्र सरकार के उपयोगकर्ता मंत्रालय / विभाग, जैसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, भारत मौसम विज्ञान विभाग

  • राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों में सुदूर संवेदन एजेंसियां

  • उपग्रह प्रतिबिंबन के माध्यम से विकास उद्देश्यों के लिए अर्ध सरकारी संगठन, गैर-सरकारी संगठन और निजी क्षेत्र ।

  • अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक संस्थान।

  • जिला प्रशासन

  • ग्राम पंचायत

  • अंतरिक्ष अभिकरण

  • नागरिक, छात्र, उद्योग, शोधकर्ता

  • स्टार्ट -अप

  हमारी गतिविधियां

अंतरिक्ष विभाग ने अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के विकास और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्यि से निम्नलिखित कार्यक्रमों को विकसित किया जाता है:

  • उपग्रहों को प्रमोचन करने के लिए स्वदेशी क्षमता वाले प्रमोचन वाहन कार्यक्रम।

  • दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान, शिक्षा के विकास आदि के लिए इन्सैट कार्यक्रम।

  • विभिन्न विकास उद्देश्यों के लिए उपग्रह प्रतिबिंब के उपयोग के लिए सुदूर संवेदन कार्यक्रम।

  • राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास।

  • प्राधिकृत किए जाने पर उपर्युक्त् गतिविधियों को निजी अभिकरणों द्वारा किए जाने हेतु सुविधा प्रदान करना

  अंतरिक्ष विभाग द्वारा प्रदान की गई सेवाएं

  • देश के दूरसंचार आवश्यकताओं के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष अवसंरचना प्रदान करना।

  • मौसम पूर्वानुमान, मानीटरण आदि के लिए आवश्यक उपग्रह सेवाएं प्रदान करना।

  • देश की विकास और सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए आवश्यक उपग्रह प्रतिबिंब प्रदान करना।

  • केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों, अर्ध सरकारी संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों, सी.पी.एस.ई. और निजी क्षेत्र के विकास उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए आवश्यक उपग्रह प्रतिबिंब और विशिष्ट उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करना। स्थानीय प्रशासन

  • अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना।

  • अंतरिक्ष उद्योग में मुख्ये भूमिका निभाने के लिए निजी क्षेत्र को बढ़ावा देना तथा उन्हें इसके लिए तैयार करना

  अंतरिक्ष विभाग निम्नतलिखित लक्ष्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है:

  • आवश्यक प्रेषानुकरों और सुविधाओं को अपनी क्षमता से और साथ ही यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त क्षमता को लेकर प्रदान करेगा।

  • सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के लिए भारतीय उपग्रह प्रणाली को पंजीकृत करेगा।

  • अपने उत्पादों और सेवाओं को सभी उपयोगकर्ताओं / उपभोक्ताओं को शीघ्र, कुशल और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से प्रदान करेगा।