विभाग ने पी.एम.-केयर्स निधि में 5 करोड़ भारतीय रुपए से अधिक का अंशदान इसरो/अं.वि. के कर्मचारियों के एक दिवसीय वेतन का स्वैच्छिक अंशदान द्वारा किया है। आज कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक संकट का दृढ़तापूर्वक एवं प्रभावी रूप से सामना करने के लिए संपूर्ण राष्ट्र के साथ एकजुटता से खड़े रहने के लिए इसरो/अं.वि. की टीम की वचनबद्धता को दोहराते हुए इसरो के वैज्ञानिक हमारे देश में कोविड-19 महामारी के पीडि़तों की रक्षा करने और चिकित्सा में सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उत्तम पद्धतियों पर शोध कर रहे हैं।