युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका-2024) - उद्घाटन होम / युविका-2024

13 मई 2024

युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) 2024’ का उद्घाटन अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अं. वि., श्री एस सोमनाथ द्वारा 13 मई, 2024 को यूआरएससी बेंगलुरु में 6 अन्य मेजबान इसरो केंद्रों की आभासी भागीदारी के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र निदेशक, वैज्ञानिक सचिव-इसरो और विभिन्न इसरो केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने भाग लिया। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 355 छात्रों को सात इसरो / अं. वि. के केंद्रों यथा - वीएसएससी तिरुवनंतपुरम, एसएसी, अहमदाबाद, यूआरएससी, बेंगलुरु, एसडीएससी-शार, श्रीहरिकोटा, एनआरएससी, हैदराबाद, आईआईआरएस, देहरादून और एनई-एसएसी, शिलांग में 13 से 24 मई, 2024 तक निर्धारित दो सप्ताह के आवासीय कार्यक्रम के लिए चुना गया है। ।

श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो / सचिव, अं. वि. ने हाइब्रिड मोड में केंद्रों में उपस्थित छात्रों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इसरो के अध्यक्ष ने इसरो के भविष्य के प्रयासों, जैसे चंद्रयान -4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, गगनयान आदि के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष एक बहु-विषयक क्षेत्र है, जिसमें इंजीनियरिंग, चिकित्सा, भौतिकी, कृषि, रिमोट सेंसिंग, कानून आदि शामिल हैं, और इसलिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में इंजीनियरिंग और विज्ञान के अलावा अन्य पेशेवरों के लिए भी काम करने के अवसर उपलब्ध हैं।

युविका प्रतिभागियों को कक्षा व्याख्यानों, मॉडल रॉकेटों के संयोजन और प्रक्षेपण, आकाश अवलोकन, रोबोटिक चुनौतियों, चंद्रयान -3 की डीआईवाई किट, तकनीकी सुविधाओं का भ्रमण और प्रख्यात वैज्ञानिकों के साथ बातचीत आदि के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों के लिए एक एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पाठ्येतर गतिविधियों, जैसे - योग और ध्यान, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा आदि की भी योजना बनाई गई है।

YUVIKA-2024 Inauguration
YUVIKA-2024 SHAR

SDSC SHAR

YUVIKA-2024 URSC

URSC

YUVIKA-2024 VSSC

VSSC

YUVIKA-2024 NESAC

NESAC

YUVIKA-2024 IIRS

IIRS

YUVIKA-2024 NRSC

NRSC

YUVIKA-2024 SAC

SAC