एक्सपोसैट मिशन: द्वितीय एओ चक्र के प्रेक्षण के लिए प्रस्ताव मंगाने हेतु 'अवसर की घोषणा' (एओ)
होम /एक्सपोसैट मिशन: द्वितीय एओ चक्र के प्रेक्षण के लिए प्रस्ताव मंगाने हेतु 'अवसर की घोषणा' (एओ)

22 जून, 2026

एक्सपोसैट मिशन, खगोलीय स्रोतों के एक्स-रे अध्ययन के लिए भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम में एक अहम पड़ाव है। इस मिशन से प्राप्त वैज्ञानिक डेटा को सम्पूर्ण विश्व में वैज्ञानिक उपयोग के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नतीजे समकक्ष अंतरराष्ट्रीय समीक्षा वाली पत्रिकाओं में प्रकाशित किए गए हैं। इस मिशन से प्राप्त होने वाले वैज्ञानिक नतीजों को और बेहतर बनाने के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 'अवसर की घोषणा' (एओ) का द्वितीय चक्र जारी किया है जिसके अंतर्गत भारतीय खगोल विज्ञान समुदाय से एक्सपोसैट के प्रेक्षण समय के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिए गए दस्तावेज़ में पात्रता की शर्तें, प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया और प्रस्ताव जमा करने के लिए प्रेक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध है। शोधकर्ताओं से अनुरोध है कि वे एओ की पूरी जानकारी पढ़ें और ऐसे उच्च-गुणवत्ता वाले प्रस्ताव प्रेषित करें जिनसे खगोलीय स्रोतों के बारे में हमारी समझ बेहतर हो सके।

द्वितीय एओ चक्र के लिए एक्सपोसैट के 'अवसर की घोषणा' (एओ) का सम्पूर्ण विवरण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें pdf icon PDF - 135 KB