एस.डी.एस.सी. में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (डब्ल्यू.एस.डब्ल्यू) 2022 समारोह होम
06 अक्तूबर, 2022
एस.डी.एस.सी. शार, आंध्र-प्रदेश, तमिलनाडु, ओड़िशा तथा संघ राज्य – पुदुचेरी, जैसे 4 राज्यों में 8 विभिन्न स्थानों पर विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2022 का आयोजन कर रहा है।
दिनांक 04.10.2022 को श्रीहरिकोटा में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। श्री आर.एन. रवि, तमिलनाडु के माननीय राज्यपाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ए. राजराजन, निदेशक, एस.डी.एस.सी. शार ने की। सभी टीमें कार्यस्थलों पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रदर्शनी सामग्री के साथ रवाना हो गई हैं। निदेशक महोदय ने स्पेस ऑन व्हील्स को भी हरी झंडी दिखाई, जो कि सप्ताह के दौरान तिरुपति जिले के विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में जाएगी।