ईओएस-05 अंतरिक्ष यान का तीसरा और अंतिम कक्षीय युक्तिचालन
होम
/ ईओएस-05 अंतरिक्ष यान का तीसरा और अंतिम कक्षीय युक्तिचालन
07 सितंबर, 2026
ईओएस-05 की उपभू कक्षा को बढ़ाने हेतु तीसरा और अंतिम कक्षा संवर्धन युक्तिचालन 07 सितंबर, 2026 को सायं 8:57 बजे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। एलएएम इंजन को 1247 सेकेंड तक प्रज्वलित रखा गया और युक्तिचालन के बाद अनुमानित कक्षा 34903 किमी x 35884 किमी है।
उपग्रह का स्वास्थ्य सामान्य है।