15 मार्च 2024
भारत में नॉर्वे की राजदूत महामहिम सुश्री मे-एलिन स्टेनर ने अंतरिक्ष भवन का दौरा किया और इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव श्री एस. सोमनाथ से मुलाकात की। बैठक में इसरो और एन.एस.आई.एल. के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
नॉर्वे और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे सकारात्मक अंतरिक्ष संबंधों के प्रतिफलस्वरूप सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की गई। अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों और अंतरिक्ष में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति के बारे में जानकारी देते हुए, अध्यक्ष ने नॉर्वेजियन उद्योगों को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ और आधिक जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। महामहिम ने अंतरिक्ष में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों को स्वीकार किया और सहयोग के तरीकों के अन्वेषण में नॉर्वे की अभिरुचि के बारे में बताया। उन्होंने भारत में निवेश करने में नॉर्वे के कई उद्योगों की अभिरुचि का उल्लेख किया और भारत को नॉर्वे के निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में रेखांकित किया।
इसरो और एन.एस.आई.एल. ने हैदराबाद में भू-केंद्र स्थापित करने में अपनी अभिरुचि के व्यक्त करते हुए के.एस.ए.टी. के साथ काम करने पर सहमति जताई। इसके अलावा, अध्यक्ष ने नवीन प्रारंभ किए गए ओशनसैट-3 की तकनीकी क्षमताओं पर प्रस्तुति दी और विशेषकर भारत के समतुल्य समुद्री तटरेखा वाले समुद्र से घिरे हुए देश नॉर्वे के लिए इसके संभावित लाभों को रेखांकित किया। सुश्री महामहिम ने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण नॉर्वेजियन संस्था की पहचान करने में गहरी रुचि दिखाई।