इसरो ने एलओएक्स-मीथेन इंजन के लिए उप पैमाना प्रणोद कक्ष का परीक्षण किया
होम / इसरो ने एलओएक्स-मीथेन इंजन के लिए उप पैमाना प्रणोद कक्ष का परीक्षण किया

27 जनवरी, 2026

इसरो अगली पीढ़ी के प्रमोचन यानों में शामिल करने के लिए एलओएक्स-मीथेन इंजन विकसित कर रहा है और इसरो के द्रव नोदन प्रणाली केंद्र में आवश्यक इंजन उपप्रणालियों का विकास कार्य प्रगति पर है। इन उपप्रणालियों का लघु पैमाने (सब-स्केल) पर परीक्षण शुरू हो चुका है। अंतः क्षेपित्र शीर्ष के साथ इष्टतम रूप से डिज़ाइन किया गया प्रणोद कक्ष किसी भी क्रायोजेनिक इंजन की सफलता की कुंजी है। इसरो ने एकल तत्व अंतः क्षेपित्र के साथ प्रणोद कक्ष स्तर पर उच्च प्रणोद एलओएक्स-मीथेन इंजन का प्रथम तप्त परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

यह परीक्षण 27 जनवरी, 2026 को इसरो नोदन परिसर (आईपीआरसी), महेंद्रगिरि स्थित प्रणोद कक्ष परीक्षण सुविधा में किया गया था। उप पैमाना प्रणोद कक्ष और एकल तत्व अंतः क्षेपित्र शीर्ष का 56 बार के कक्ष दबाव पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। उप पैमाना प्रणोद कक्ष और एकल तत्व अंतः क्षेपित्र शीर्ष को योजनी निर्माण विधि द्वारा निर्मित किया गया था। प्रणोद कक्ष के भीतर प्रज्वलन और ज्वाला की निरंतरता प्राप्त की गई तथा सभी प्रणालियों का प्रदर्शन सामान्य रहा।

इस परीक्षण नमूने का उपयोग आगे कई तप्त परीक्षणों की शृंखला के माध्यम से इष्टतम अंतः क्षेपित्र संरूपण का चयन करने के लिए किया जाएगा।

एलएमएसई एचटी-03 तप्त परीक्षण ज्वाला

एलएमएसई एचटी-03 तप्त परीक्षण ज्वाला

3डी मुद्रित एकल तत्व प्रणोद कक्ष

3डी मुद्रित एकल तत्व प्रणोद कक्ष