टी.एम.सी.-2 ने चंद्र की सतह पर रॉकेट बूस्टर संघट्ट का प्रतिबिंब लिया होम
दिनांक 04 मार्च, 2022 को चंद्र के सुदूर पार्श्व में, हर्ट्जस्प्रंग, क्रेटर के निकट की चंद्र सतह पर अनुपयोगी रॉकेट बूस्टर ने टक्कर मारी। इस संघट्ट से दोहरे क्रेटर का सृजन हुआ, जो लगभग 28 मी. चौड़ा है। अप्रैल, 2022 को भू-भाग मानचित्रण कैमरा-2 (टी.एम.सी.-2) ऑनबोर्ड चंद्रयान-2 ने चंद्र का सुदूर पार्श्व से प्रतिबिंब लिया तथा संघट्ट स्थल को चिह्नित किया।
उपरोक्त प्रतिबिंब संघट्ट के पूर्व (21 फरवरी, 2022) तथा संघट्ट के पश्चात (03 अप्रैल, 2022) के प्रतिबिंब से क्षेत्रों के बीच तुलना दर्शाता है। पीले रंग का निशान संघट्ट से सृजन हुए नए क्रेटर को चिह्नित करता है। टी.एम.सी.-2 का स्थानिक विभेदन 5 मी. है तथा प्रतिबिंब को चार गुना बड़ा किया गया है।