गगनयान कार्यक्रम के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली के लिए प्रणालीप्रदर्शन मॉडल (एस.डी.एम.) परीक्षणों का सफल समापन होम / गगनयान कार्यक्रम के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली के लिए प्रणालीप्रदर्शन मॉडल (एस.डी.एम.) परीक्षणों का सफल समापन
अप्रैल 6, 2023
गगनयान के कर्मीदल मॉड्यूल में रि-एंट्री यानी 170 किमी से 7 किमी की ऊंचाई सेपैराशूट आधारित मंदन प्रणाली केप्रस्तारण तक सेवा मॉड्यूल पृथकन के बाद कर्मीदल मॉड्यूल को 3-एक्सिस नियंत्रण (पिच, यॉ और रोल) प्रदान करने के लिए बाइप्रोपेलेंट-आधारित नोदनप्रणाली है। यह 3 किमी से 70 किमी तक उत्थापन चरण पातन, यदि हो, तो उसमें अभिवृत्ति नियंत्रण भी प्रदान करता है।
कर्मीदल मॉड्यूल नोदनप्रणाली हार्डवेयर में 100 एन प्रणोदकों की संख्या 12 और संबद्ध प्रवाह नियंत्रण घटकों होते हैं।5 अप्रैल, 2023 को, 650 एस की अवधि के लिए नाममात्र पुनः प्रवेश का प्रदर्शन करने के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदन प्रणाली का तप्त परीक्षण इसरो नोदन परिसर, महेंद्रगिरि में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। इससे पहले, छह नग के साथ प्रणोदकों के परीक्षणों की एक श्रृंखला संपन्न की गई थी।
इस प्रणाली को द्रव नोदन प्रणाली केंद्र, वलियमला द्वारा डिजाइन, विकसित और साकार किया गया था। इस परीक्षण को पूरा करना गगनयान कार्यक्रम के लिए कर्मीदल मॉड्यूल नोदनप्रणाली को अर्ह बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।