स्वच्छता अभियान 2.0 होम / स्वच्छता अभियान 2.0
20 अक्टूबर 2022
अंतरिक्ष विभाग द्वारा विशेष अभियान 2.0 का आयोजन
1. यह अभियान 14.09.2022 से 30.09.2022 तक प्रारंभिक चरण के साथ शुरू हुआ, जिसके दौरान विभाग ने डीएआर एंड पीजी द्वारा पहचाने गए 11 मापदंडों के संबंध में लंबित समस्याओं और उनके त्वरित निवारण की पहचान की। इनमें जन शिकायतें, संसदीय आश्वासन, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ और स्वच्छता अभियान शामिल थे। यह 2 अक्टूबर 2022 से दैनिक आधार पर युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
2. विभाग ने देश भर में अपने केंद्रों/इकाइयों/स्वायत्त निकायों में 20 स्वच्छता अभियान स्थलों की पहचान की है। यहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इसमें बेंगलूरु में अंतरिक्ष विभाग/इसरो मुख्यालय, वीएसएससी (तिरुवनंतपुरम), एलपीएससी (वलियमला), एसडीएससी (श्रीहरिकोटा), एनआरएससी (हैदराबाद), एड्रिन (सिकंदराबाद), एनएआरएल (गादंकी), सैक (अहमदाबाद), एनई-सैक (शिलांग), एमसीएफ (हासन), यूआरएससी (बेंगललूरु), अं.वि. शाखा सचिवालय, दिल्ली, पीआरएल (अहमदाबाद) शामिल हैं। इसमें परिसर/कैंटीन, रद्दी सामग्री वाली जगह, रिकॉर्ड रूम की सफाई, गीला कचरा/सूखा कचरा अलग करना आदि शामिल है।
3. . विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 की भावना के अनुरूप और निरंतर प्रयासों के तहत सभी कार्यालयों/मंडलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है।