छात्र उपग्रह होम कार्यक्रम/छात्र उपग्रह
इसरो ने संचार, सुदूर संवेदन एवं खगोल विज्ञान के लिए उपग्रह बनाने जैसी अपनी गतिविधियों से शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित किया है। चंद्रयान -1 के प्रमोचन ने प्रायोगिक छात्र उपग्रह बनाने के लिए विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों की रुचि बढ़ा दी है। सक्षम विश्वविद्यालय और संस्थान निम्नलिखित तरीकों से इसरो के मार्गदर्शन और समर्थन सेकक्षीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उद्यम कर सकते हैं।
नीतभार का विकास (विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा)
प्रत्येक उपग्रह एक नीतभार का वहन करता है, जो मिशन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभीष्ट कार्य करता है और मुख्य बस नीतभार प्रकार्य का समर्थन करती है। नीतभार के विकास में संसूचक, इलेक्ट्रॉनिक्स और समर्थित एल्गोरिथ्म शामिल हो सकते हैं, जो इसरो की चल रही (छोटी या प्रचालनात्मक) उपग्रह परियोजनाओं पर प्रयोगात्मक पिगी बैक नीतभार हो सकता है।
संसूचकों, नीतभार इलेक्ट्रॉनिक्सऔर समर्थित एल्गोरिथ्म/प्रयोगों का डिजाइन और विकास कार्य, जो मानव-जाति के लिए अंतरिक्ष सेवाओं के अनुप्रयोग को बढ़ाते हैं, दुनिया भर के कई शैक्षणिक संस्थानों में सतत अनुसंधान एवं विकास गतिविधि है। शैक्षिक संस्थान अपने द्वारा विकसित नीतभारों को इसरो के छोटे उपग्रहों पर प्रमोचित करने हेतु प्रस्ताव दे सकते हैं।
इस विकल्प के तहत, विश्वविद्यालयों या संस्थानों द्वारा केवल नीतभारविकसित किया जाता है और इसरो केउपग्रह मिशनों के साथ प्रमोचित किया जाता है, जिसमें इसरो के अन्य नीतभार भी होते हैं। आंकड़ा संचालन और आंकड़ा प्रेषण इसरो द्वारा उपग्रह बस के भागके रूप में किया जाता है।
प्रमोचन के पश्चात, इसरो नीतभारअर्जित करेगा और इसे आगे की प्रक्रिया और विश्लेषण के लिए विश्वविद्यालयों/संस्थानों में वितरित करेगा।
विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा उपग्रह डिजाइन और संविरचन
इस विकल्प के तहत, विश्वविद्यालयों को उपग्रह बस और नीतभार का डिजाइन, संविरचन, परीक्षण करना होगा और प्रमोचन के लिए समेकित अंतरिक्षयान वितरित करना होगा। इसरो द्वारा डिजाइन करने, संविरचन और परीक्षण करने में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अंतरिक्ष मिशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी इसरो द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसरो टीम द्वारा डिजाइन और परीक्षण के परिणामों की समीक्षा की जाएगी।
इस विकल्प के तहत, एक से अधिक विश्वविद्यालय/संस्थान भाग ले सकते हैं। उनमें से एक इसरो का केंद्र बिंदु होगा। प्रमोचन के बाद, एकत्रित आँकड़े को विश्वविद्यालय(यों)/संस्थान(नों) द्वारा संग्रहीत और वितरित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
कार्यक्रम समन्वयक, छात्र उपग्रह परियोजना, यू.आर. राव उपग्रह केंद्र / इसरो, बेंगलूरु दूरभाष: 080-2508 4174 (D) / 4480 (O) ईमेल: stu_sats[at]ursc[dot]gov[dot]in