ओमान के छात्रों के लिए विशेष युविका कार्यक्रम
होम / ओमान के छात्रों के लिए विशेष युविका कार्यक्रम

15 जुलाई, 2026

युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) की परिकल्पना विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों का आधारभूत ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 18 दिसंबर, 2025 को ओमान की यात्रा के दौरान ओमानी विद्यार्थियों हेतु युविका कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा के अनुपालन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसडीएससी शार, श्रीहरिकोटा में एक सप्ताह की आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने की योजना बनाई गई तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही विदेश मंत्रालय (एमईए) के माध्यम से संपादित की गई। इसके अनुवर्तन में ओमान सल्तनत के शिक्षा मंत्रालय ने इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु ओमान के विभिन्न विद्यालयों से आठ विद्यार्थियों तथा दो पर्यवेक्षकों का नामित किया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 13 जुलाई, 2026 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी शार) के निदेशक श्री एस. मुत्तुचेज़ियन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षागत प्रशिक्षण, विभिन्न प्रयोगों का व्यावहारिक प्रदर्शन, रोबोटिक किटों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, मॉडल रॉकेट्री, क्षेत्रीय भ्रमण तथा इसरो के वैज्ञानिकों के साथ संवादात्मक सत्र शामिल हैं।

ओमान के छात्रों के लिए विशेष युविका कार्यक्रम