सी.ई.ओ., सऊदी अंतरिक्ष आयोग ने अध्यक्ष इसरो/सचिव अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की होम / सी.ई.ओ., सऊदी अंतरिक्ष आयोग ने अध्यक्ष इसरो/सचिव अंतरिक्ष विभाग से मुलाकात की

मार्च 10, 2023

माननीय डॉ. मोहम्मद सऊद अल्तामाइमी ने 09 मार्च, 2023 को इसरो मुख्यालय, बेंगलुरु का दौरा किया और श्री सोमनाथ एस, अध्यक्ष इसरो/ सचिव, अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान सऊदी अरब की हाल ही में की गई पहलों और अंतरिक्ष गतिविधियों में भविष्य की योजना और संबंधित सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने आद्योपांत अंतरिक्ष क्षमताओं के विकास में भारतीय अनुभव और हाल ही में निजी निवेश के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने पर भी चर्चा की। इस बैठक की तैयारी में, एस.एस.सी. तकनीकी टीम ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अहमदाबाद, देहरादून, हैदराबाद, बैंगलूरु में स्थित इसरो/अं.वि. केंद्रों का दौरा किया और 10 मार्च, 2023 को तिरुवनंतपुरम में केंद्रों का दौरा करेगी।

अध्यक्ष इसरो / सचिव अंतरिक्ष विभाग ने जुलाई 2023 में बेंगलुरु में निर्धारित जी20 अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था नेताओं की बैठक के लिए एसएससी के सी.ई.ओ. को गर्मजोशी से निमंत्रण दिया। एस.एस.सी. के सी.ई.ओ. ने सऊदी अरब में इस वर्ष के अंत के दौरान नियोजित अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था फोरम में भाग लेने के लिए अध्यक्ष इसरो / सचिव अंतरिक्ष विभाग को भी आमंत्रित किया।

CEO, Saudi Space Commission met Chairman ISRO/ Secretary DOS