एसटीएआरटी-2026 के उद्घाटन की घोषणा
होम / एसटीएआरटी-2026 के उद्घाटन की घोषणा

24 फरवरी, 2026

इसरो ने भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के साथ-साथ अंतरिक्ष में गहरी रुचि रखने वाले लोगों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (एसटीएआरटी) 2026 कार्यक्रम के चौथे संस्करण के लिए पंजीकरण करने का अवसर प्रदान किया है, जो 11 मार्च से 2 अप्रैल 2026 के दौरान 'अंतरिक्ष से प्रेक्षण' विषय के साथ ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

एसटीएआरटी अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अखिल भारतीय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का आयोजन करता है। इन व्याख्यानों में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं पर आरंभिक स्तर के व्याख्यान शामिल हैं, जो भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्नातकोत्तर तथा विशेष रूप से अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए तैयार किए जाते हैं।

नोडल केंद्रों से छात्र प्रतिभागियों और कम से कम 20 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों के लिए पंजीकरण 28 फरवरी 2026 तक खुला है।

प्रतिभागी पंजीकरण हेतु लिंक: https://elearning.iirs.gov.in/edusatregistration/

एसटीएआरटी 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन 11 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे डॉ. वी. नारायणन, अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग द्वारा किया जाएगा।

एसटीएआरटी-2026 के उद्घाटन की घोषणा