पंजीकरण के लिए आमंत्रण: शैक्षणिक संस्थानों के लिए इसरो स्टार्ट 2026 कार्यक्रम
होम / पंजीकरण के लिए आमंत्रण: शैक्षणिक संस्थानों के लिए इसरो स्टार्ट 2026 कार्यक्रम

23 जनवरी, 2026

इसरो ने भारतीय शैक्षणिक संस्थानों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (स्टार्ट) 2026 कार्यक्रम के चौथे संस्करण के लिए पंजीकरण करने का अवसर प्रदान किया है, जिसका विषय 'अंतरिक्ष से प्रेक्षण’ है और यह कार्यक्रम मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा।

स्टार्ट इसरो द्वारा आयोजित किए जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अखिल भारतीय विशेषज्ञों द्वारा लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाले ऑनलाइन व्याख्यान दिए जाते हैं। इन व्याख्यानों में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं पर परिचयात्मक स्तर के व्याख्यान शामिल हैं, जो विशेष रूप से भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्नातकोत्तर और अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए तैयार किए गए हैं।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम को नोडल केंद्रों के रूप में आयोजित करने के लिए भारत के शैक्षणिक संस्थानों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जाती है। भारत के शैक्षणिक संस्थान 13 फरवरी, 2026 तक https://jigyasa.iirs.gov.in/STARTके माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपनी रुचि की अभिव्यक्ति दर्ज करा सकते हैं।

नोडल केंद्रों से छात्र प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण 18-28 फरवरी 2026 के दौरान खुला है और 20 वर्ष की न्यूनतम आयु वाली व्यक्तिगत श्रेणी के लिए पंजीकरण 28 फरवरी 2026 तक खुला है।

प्रतिभागी पंजीकरण के लिए लिंक: https://elearning.iirs.gov.in/edusatregistration/