12 अक्टूबर, 2026 को स्पेडेक्स उपग्रहों का पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश
होम
/12 अक्टूबर, 2026 को स्पेडेक्स उपग्रहों का पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश
अक्तूबर 23, 2026
इसरो ने 30 दिसंबर, 2024 को पीएसएलवी-सी60 मिशन के अंतर्गत 550 के झुकाव कोण वाली 470 किमी की वृत्ताकार कक्षा में स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पेडेक्स) के सफल प्रमोचन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसमें दो उपग्रहों, स्पेडेक्स-ए और स्पेडेक्स-बी का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण स्वायत्त मिलन एवं कम प्रभाव वाली डॉकिंग प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया।
पूरे मिशन के दौरान, दोनों अंतरिक्ष यानों ने ऊर्ध्वाधर और रेडियल डॉकिंग, संयुक्त नियंत्रण, विद्युत शक्ति अंतरण, अनडॉकिंग तथा नीतभार प्रचालनों सहित सभी प्रमुख उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके अतिरिक्त परिक्रमण का प्रदर्शन भी सफलतापूर्वक किया गया।
प्रचालन चरण के पश्चात, दोनों उपग्रहों में ईंधन समाप्त हो गया, उनकी कक्षाओं में क्रमिक रूप से क्षय हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 12 अक्टूबर, 2026 को उन्होंने अंततः पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया। 4 और 11 अक्टूबर, 2026 को आए दो मध्यम भू-चुंबकीय तूफानों ने कक्षीय क्षय की प्रक्रिया को तेज किया।
सावधानीपूर्वक मिशन प्रबंधन और प्रचालनों ने यह सुनिश्चित किया कि अंतिम टेलीमेट्री फ्रेम प्राप्त होने तक दोनों अंतरिक्ष यान स्वस्थ स्थिति में बने रहे।
स्पेडेक्स-ए का प्रभाव बिंदु 12 अक्टूबर, 2026 को लगभग 16:48 यूटीसी पर दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर था, जबकि स्पेडेक्स-बी का अंतिम प्रभाव बिंदु पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश के पश्चात 12 अक्टूबर, 2026 को लगभग 23:36 यूटीसी पर उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर था।