चंद्रयान-3 विज्ञान डेटा वैज्ञानिक समुदाय के लिए जारी होम/चंद्रयान-3
अगस्त 23, 2024
चंद्रयान-3 मिशन में विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर और एक प्रणोदन मॉड्यूल (पीएम) शामिल था। लैंडर ने चंद्रमा पर दक्षिणी उच्च अक्षांशों में 23 अगस्त 2023 को मृदु अवतरण किया। लैंडिंग के बाद, रोवर ने लैंडिंग साइट के आसपास भ्रमण किया और ~101 मीटर की दूरी को कवर किया। लैंडर, रोवर और नोदन मॉड्यूल पर सभी नीतभारों को भूकंपीयता, ताप-भौतिक गुणों, प्लाज्मा पर्यावरण और लैंडिंग क्षेत्र की प्राथमिक संरचना से संबंधित यथास्थान डेटा संचालित और एकत्र किया गया।
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डेटा केंद्र (आईएसएसडीसी) इसरो के ग्रहीय मिशनों के डेटा को संग्रहीत करने के लिए नोडल केंद्र है। चंद्रयान-3 डेटा ग्रहीय डेटा सिस्टम-4 (पीडीएस4) मानक में उपलब्ध हैं और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता के साथ साझा करने के लिए पीयर रिव्यू किया गया है।
आज, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2024 के अवसर पर, माननीय राज्य मंत्री (अंतरिक्ष) डॉ. जितेंद्र सिंह के कर-कमलों से नई दिल्ली में विज्ञान डेटासेट आम जनों के लिए जारी किया गया है।
चंद्रयान-3 डेटासेट अब प्रदान (नीति आधारित डेटा पुनर्प्राप्ति, विश्लेषण, प्रसार और अधिसूचना प्रणाली) पर उपलब्ध हैं, जो वैज्ञानिक समुदाय को चंद्रयान डेटा का प्रसार करने के लिए आईएसएसडीसी द्वारा डिज़ाइन किया गया एक ब्राउज़ और प्रसार वेब अनुप्रयोग है।
वैज्ञानिक डेटा के उपयोगकर्ता स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं और आईएसएसडीसी के प्रधान पोर्टल से डेटा को एक्सेस और ब्राउज़ कर सकते हैं। https://pradan.issdc.gov.in/ch3/