गलत तरीके से प्रसारित मीडिया बयानों पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण
होम / गलत तरीके से प्रसारित मीडिया बयानों पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण

09 जुलाई, 2025

हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ हालिया मीडिया लेखों और सोशल मीडिया पोस्टों में अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (सैक)/इसरो के निदेशक श्री नीलेश एम. देसाई द्वारा 3 जुलाई, 2025 को मीडिया से बातचीत के दौरान की गई टिप्पणियों का हवाला दिया गया है।

श्री नीलेश एम. देसाई ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने गुजरात में किसी अंतरिक्ष केंद्र अथवा प्रमोचन सुविधा की स्थापना के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। लेखों में झूठे दावे किए गए हैं कि इसरो ने भारत के दूसरे सबसे बड़े अंतरिक्ष केंद्र या प्रमोचन सुविधा के लिए निश्चित स्थान की घोषणा कर दी है। यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है।

श्री नीलेश एम. देसाई ने आगे स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियाँ राज्य सरकार की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025-2030 के संदर्भ में सामान्य रूप से की गई थीं। संदर्भ से हटकर इनकी व्याख्या की गई और इन्हें प्रकाशित किया गया।

हम जनता और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे केवल इसरो की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.isro.gov.in) और इसके सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल (जैसे, @isro on X)के माध्यम से ही जानकारी को सत्यापित करें।

असत्यापित दावों का प्रसार से गलत सूचना और सार्वजनिक भ्रम को बढ़ावा मिलता है। हम सभी हितधारकों से अनुरोध करते हैं कि ऐसी सामग्री को साझा करने या रिपोर्ट करने से पहले उसकी जाँच कर लें।

मीडिया संबंधी पूछताछ या आधिकारिक स्पष्टीकरण के लिए कृपया संपर्क करें:

जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ)
इसरो मुख्यालय
अंतरिक्ष भवन, न्यू बेल रोड
बेंगलूरु - 560 094
मो. +91 80 22172294 / 22172296
ईमेल- isropr[at]isro[dot]gov[dot]in