इसरो मु. में प्रो. सतीश धवन जन्म शताब्दी कार्यक्रम होम / गतिविधियाँ / Capacity building / अपडेट /इसरो मु. में प्रो. सतीश धवन जन्म शताब्दी कार्यक्रम
प्रो. सतीश धवन का जन्म शताब्दी कार्यक्रम 25 सितंबर 2020 को वर्चुअल मोड द्वारा आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन इसरो मु./अंतरिक्ष विभाग द्वारा किया गया। प्रतिभागियों के रूप में डॉ. कै. शिवन, सचिव, अंतरिक्ष विभाग/अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, डॉ. कस्तूरीरंगन, पूर्व सचिव, अंतरिक्ष विभाग, वैज्ञानिक सचिव, इसरो, डॉ. रोड्डम नरसिम्हा, पूर्व निदेशक, एन.ए.एल., डॉ. टी.के. प्रहलाद, पूर्व निदेशक एन.ए.एल. एवं प्रो. धवन के विद्यार्थीगण तथा प्रो. सतीश धवन की सुपुत्री डॉ. ज्योत्स्ना धवन शामिल थे। ईश-वंदना के पश्चात डॉ. शिवन एवं इसरो मु. के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रो. धवन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने प्रो. धवन के साथ के अपने सांगत्य तथा वांतरिक्ष इंजीनियरी, भारतीय विज्ञान संस्थान एवं इसरो में उनके द्वारा किए गए योगदान साझा किए। डॉ. कस्तूरीरंगन ने प्रो. धवन के साथ के किए गए अपने कार्य के अनुभवों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को साकार रूप देने में उनके प्रबंधन के परिप्रेक्ष्य तथा अंतरिक्ष प्रणालियों के निर्माण के लिए उद्योग के साथ सृजित पारिस्थितिक तंत्र का स्मरण किया। डॉ. नरसिम्हा ने राष्ट्र में वांतरिक्ष समुदाय में उनके योगदान की प्रशंसा की। डॉ. प्रहलाद ने प्रो. धवन के विद्यार्थियों के साथ उनके संबंध और उन्हें दिए गए प्रोत्साहन पर प्रकाश डाला। डॉ. ज्योत्स्ना ने प्रो. सतीश के साथ अपने सांगत्य को याद किया। सी.बी.पी.ओ., इसरो मु. ने प्रो. धवन की स्मृतियों का दुर्लभ फोटो अल्बम तैयार किया, जिसका विमोचन डॉ. शिवन द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री ने अपना संदेश भेजा, जिसका पठन सचिव, अं.वि. ने किया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया।