पी.एस.एल.वी.-सी43/हाइसिस मिशन होम/मीडिया/ अभिलेखागार/पी.एस.एल.वी.-सी43/हाइसिस मिशन
ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचक राकेट (पी.एस.एल.वी.) प्रत्यावर्ती ठोस और द्रव चरणों सहित एक चार चरण वाला प्रमोचक राकेट है। पी.एस.एल.वी.-सी43 बिना छह स्ट्रैप-ऑन वाला पी.एस.एल.वी. का क्रोड मात्र वर्शन है।
हाइसिस करीब 380 कि.ग्रा. भार वाला पी.एस.एल.वी.-सी43 मिशन का प्राथमिक उपग्रह है, जो कि एक भू प्रेक्षण उपग्रह है जिसे इसरो के लघु उपग्रह-2 (आई.एम.एस.-2) बस के आस-पास संरूपित किया गया है। हाइसिस का मुख्य उद्देश्य विद्युत चुंबकीय स्पैक्ट्रम के दृश्य, निकट अवरक्त तथा लघु तरंग अवरक्त क्षेत्रों में पृथ्वी की सतह का अध्ययन करना है।