एनवीएस-03 अंतरिक्ष यान का युक्तिचालन
होम
/ एनवीएस-03 अंतरिक्ष यान का युक्तिचालन
31 अक्टूबर, 2026
30 अक्टूबर, 2026 को रात 11:51 बजे जीएसएलवी प्रमोचनयान द्वारा एनवीएस-03 उपग्रह को सफलतापूर्वक 170.3 किमी x 38080 किमी की कक्षा में स्थापित किया गया।
एनवीएस-03 अगली पीढ़ी का नौवहन उपग्रह प्रणाली का तीसरा उपग्रह है, जिसे आईआरएएनएसएस श्रृंखला के लिए नौवहन सेवाओं की निरंतरता प्रदान करने के लिए परिकल्पित किया गया है। इस उपग्रह में स्वदेशी परमाणु घड़ी के साथ-साथ खरीदी गई घड़ियाँ भी लगी हैं। इसमें एल1 सिग्नल के अलावा एल5 और एस बैंड सिग्नल भी शामिल हैं, जो भारतीय भूभाग और भारतीय भू-राजनीतिक सीमा के आसपास 1500 किमी के क्षेत्र को कवर करते हैं।
नियोजित प्रथम कक्षा संचालन, जिसमें एलएएम इंजन का प्रज्वलन समय 2174.8 सेकंड था, 31 अक्टूबर, 2026 को शाम 4:48 बजे सफलतापूर्वक पूरा हो गया। संचालन के बाद अनुमानित कक्षा 5477.6 किमी x 37833.4 किमी है। उपग्रह की स्थिति सामान्य है।
आने वाले दिनों में, एनवीएस-03 को जीएसओ (111.75o पूर्वी कक्षीय स्लॉट) में स्थापित करने के लिए कक्षीय युक्ति चालान की योजना बनाई गई है।