ईओएस -05 अंतरिक्षयान की कक्षा प्रयुक्ति
होम
/ ईओएस -05 अंतरिक्षयान की कक्षा प्रयुक्ति
05 सितंबर, 2026
ईओएस-05 का प्रथम कक्षा प्रयुक्ति (ऑर्बिट मैन्युवर), जिसमें एलएएम इंजन को 5406.4 सेकंड की अवधि तक प्रज्वलित किया गया और 05 सितंबर, 2026 को 20:19 बजे इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया के पश्चात ईओएस-05 की अनुमानित कक्षा 20,000 किमी × 31,129 किमी है। इसके अतिरिक्त, आगामी दिनों में ईओएस-05 की कक्षा में क्रमिक रूप से आवश्यक कक्षा प्रयुक्ति किए जाने की योजना है, ताकि अंततः इसे भू-स्थिर कक्षा में (85.5° पूर्वी कक्षीय स्लॉट) स्थापित किया जा सके।