08 मई, 2024
भारत ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्र दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर अपने चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक उतारा था। "इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर साल 23 अगस्त को भारत सरकार द्वारा “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया गया है।"
प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस अर्थात 23 अगस्त, 2024 को अंतरिक्ष विभाग देश भर में व्यापक समारोह आयोजित करेगा। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में, इस वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए चुना गया विषय “चंद्र के स्पर्श से जीवन का स्पर्श : भारतीय अंतरिक्ष गाथा”है।.
अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति इसरो की प्रतिबद्धता समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से अलग नहीं है और इस विशाल कार्यक्रम में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, इसरो/अं.वि. भारत के नागरिकों से हमारे देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों की भावना के प्रतीक के रूप में एक लोगो क डिजाइन करते हुए रचनात्मकता को सामने लाने हेतु अनुरोध करता है।
चुने गए डिजाइन को विषय के अनुरूप होना चाहिए, जो एक चिरस्थायी प्रभाव पैदा करे और वेबसाइट, ब्रोशर, बैनर, परिधान और अन्य जैसे विभिन्न माध्यमों में मुद्रित करने योग्य होना चाहिए। चयनित डिजाइन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2024 से संबंधित विभिन्न ब्रोशर, बैनर, माल आदि पर मुद्रित किया जाएगा।
आपको 20 मई 2024 को या उससे पहले [email protected] पर डिजिटल क्रिएशन के रूप में अपने डिजाइन जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। (जेपीजी, पीएनजी, पीडीएफ प्रारूप)।
आपकी कल्पना को उड़ान भरने दें क्योंकि हम राष्ट्र और दुनिया में भारत के शानदार योगदान का जश्न मनाने जा रहे हैं!